Saturday, March 11, 2023

बिहार में समूह समुदाय के लोग सुरक्षित हैं :जितेंद्र पटेल

बिहार में समूह समुदाय के लोग सुरक्षित हैं :जितेंद्र पटेल


अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल भीम चौपाल कार्यक्रम का इंदौर स्टेडियम में आयोजन किया गया  भीम चौपाल कार्यक्रम का  दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ 
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी एवं सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी , जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा एवं जदयू के पूर्व विधायक सत्यदेव  सिंह ने संयुक्त रूप से किया, मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू कार्यकर्ता को संबोधित हुए कहां के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार काफी तरक्की की ओर बढ़ रहा है बिहार में सभी जाति सभी समुदाय को ख्याल में रखते हुए योजना चलाया जा रहा है, जहानाबाद के संसद चंद्रश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास ही विकास हो रहा है, आने वाला समय में हिंदुस्तान में बिहार तरक्की में प्रथम स्थान पर आ जाएगा, जदयू के प्रदेश जजू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में दलित अल्पसंख्यक सभी समुदाय के लोग सुरक्षित है,

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...