Saturday, March 4, 2023

विजन वर्ल्ड एकेडमी का उद्घाटन विधायक ने किया

विजन वर्ल्ड एकेडमी का उद्घाटन विधायक ने किया


कलेर रजनीश कुमार की रिपोर्ट

कलेर प्रखंड क्षेत्र के मेहंदिया बाजार  स्थित  विजन वर्ल्ड   एकेडमी  स्कूल का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन अरवल विधायक महानंद सिंह ने किया|
इस मौके पर  विधायक ने  कहा कि आज के शिक्षा ब्यवसाय का रूप ले लिया है, जिससे शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है।शिक्षा का मूल उद्देश्य ब्यक्ति निर्माण होना चाहिए।हम उम्मीद करते हैं कि यह विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में कामयाब होगा। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह, पहलेजा पंचायत मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव विजन वर्ल्ड एकेडमी के डायरेक्टर अजीत कुमार के अलावे विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य  गणमान्य लोग उपस्थित थे|

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...