Saturday, March 4, 2023

होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


चेनारी: दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


चेनारी (रोहतास)होली एवं शब-ए-बारात का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारगी के साथ मनाए जाने को लेकर  थाना परिसर में सभी समुदाय के प्रबुद्धजनों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर ईश्वरानंदपाल व संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार ने की.इस अवसर पर होली एवं शब-ए-बारात के पर्व को आपसी भाईचारगी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अनुरोध किया गया.कहा गया कि त्योहार आपसी भाईचारगी से मनाकर ही उसका सही आनन्द लिया जा सकता है. कोई भी इस प्रकार का कार्य नहीं करें जिससे किसी को त्योहार मनाने में परेशानी हो.कहा गया कि सभी लोग उस प्रकार के लोगों की पहचान कर उसे समाज से बाहर करने का काम करें जो आपसी भाईचारगी को बिगाड़ने का काम करता है, इस प्रकार के लोगों पर पुलिस प्रशासन की भी नजर होगी. जो भी समाज मे आपसी भाईचारगी को बिगाड़ने का प्रयास करेगा पुलिस उसके साथ कड़ाई से पेश आएगी.कहा गया कि प्रबुद्ध लोगों को आगे आना होगा क्योंकि एक दूसरे के सहयोग से ही पर्व का सच्चा आनंद लिया जा सकता है.
बैठक के दौरान  जनप्रतिनिधि के द्वारा कहा गया कि कुछ चिन्हित जगहों पर पुलिस की पेट्रोलिंग गस्ती अधिक होनी चाहिए अग्निशामक होलिका दहन के दिन मुस्तैद रहना चहिए.इस पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा कि पुलिस के पेट्रोलिंग करते रहेगे. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर भी बनी रहेगी सादे लिबास में पुलिसकर्मी वह महिला पुलिस घूमते रहेंगे. अति समिति के बैठक में मौजूद लोगों से अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की कोई भी व्यक्ति असामाजिक तत्व अगर आपको नजर आता है तो इसकी सूचना तत्काल ही स्थानीय थाने को दे शराब धंधेबाज हो या शराब के सेवन करने वाले उनकी भी सूचना आप तुरंत पुलिस को दें पुलिस पर उन लोगों पर कार्रवाई करेगी.
बैठक में एसआई पंकज कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल राम, अजय भारद्वाज, धनंजय मिश्रा, विनोद गौतम, वीडियो यादव, रामजागा पाल,हरिद्वार शर्मा, लक्ष्मण चौधरी, गुप्त उपाध्याय, सोहराबुद्दीन, मुनेश्वर कुशवाहा, उपप्रमुख बबलू सिंह, अजय पांडे राजकिशोर पाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं:-शांति समिति की बैठक समाप्त होते ही आमजन एवं अधिकारी सभी होली के रंग में रंगे नजर आए.सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारगी का परिचय देते हुए होली की शुभकामनाएं दी.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...