Saturday, March 4, 2023

होली में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री

होली में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री 



करपी  होली पर्व को लेकर प्रखंड इलाके के कुर्था मोड़ मोतेपुर, शांतिपुरम, शंकरपुर इमामगंज, किंजर, करपी, शहरतेलपा, बेलखारा बाजार आदि इलाके के दुकानों में मिलावटी नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। खाद्य संरक्षा पदाधिकारी अपने किसी निजी व्यक्ति के द्वारा छोटे बड़े सभी दुकानदारों के पास भेज कर पर्व के नाम पर वसूली करा लेते हैं। इनका एक निजी कर्मचारी एक मिष्ठान भंडार से लाइसेंस रिन्यूअल कराने के नाम पर आठ माह पूर्व मोटी रकम लेकर गायब है। अब तो वह रिंग होने पर भी मोबाइल नहीं उठाता है। इस संबंध में दुकानदार उस व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय में मामला दर्ज करने की बात कही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...