Sunday, March 5, 2023

बूथ सशक्तिकरण अभियान का कार्यशाला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया

बूथ सशक्तिकरण अभियान का  कार्यशाला भाजपा कार्यालय  में आयोजित किया गया 


अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

अरवल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान का एक दिवसीय कार्यशाला पार्टी कार्यालय अरवल बैदराबाद में आयोजित किया गया इस अवसर पर श्री दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए जिला के सभी शक्ति केंद्रों से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करना है ।जब हम बूथ स्तर तक तैयारी पूर्ण कर लेंगे तब निश्चित रूप से 2024 लोक सभा चुनाव पुनः पूर्ण बहुमत से विजई प्राप्त कर माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता भास्कर कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत  विश्व में अपनी पहचान बनाने में सफल रही है देश की जनता चाहती है इस देश की कमान नरेंद्र मोदी के हाथों में हो आज भारत जिस प्रकार से g20 की अध्यक्षता कर रही है वह पूरे भारतीयों के लिए स्वाभिमान का विषय है कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ चंद्र भूषण सिंह चंद्रवंशी ने करते हुए कहा कि भारत की महामहिम राष्ट्रपति जी का संसद में दिया गया अभिभाषण सभी मंडल में 4 स्थानों पर जाकर सामाजिक व्यक्तियों को बुलाकर सभा के माध्यम से बताना है केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताना है जिला महामंत्री श्रीकांत शर्मा जी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कमेटी गठित कर कार्यक्रम किया जाएगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक जीत सकें इस कार्यक्रम में अरवल नगर अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट जी अलवर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी जी तेलपा मंडल अध्यक्ष रवि कुमार जिला मंत्री शेषनाग ठाकुर जी जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक सच्चिदानंद सिंह जिला स्वच्छता अभियान के संयोजक शंकर यादव जी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष कुमार मनीष ब्रह्मर्षि सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...