पारा लीगल वोलेंटियर वीरेन्द्र के पहल से भटकी बच्चीयां हुई सुरक्षित
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट
अरवल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वोलेंटियर वीरेंद्र कुमार के द्वारा भटकी हुई दो बच्चियों को नगर थाने के सुपुर्द किया गया। विदित हो कि दोनों बच्चियों बैदरबाद के आसपास घूमती और रोती हुई मिली जो अपने पते से भटकी हुई थी। बच्चीयों को परेशान देख वीरेंद्र कुमार ने जब इनसे पूछ ताछ की तो वह केवन अपना घर बलिदाद बता पा रही थीं। इसके अलावा और कुछ नही बता पा रही है। पारा लीगल वोलेंटियर ने इसकी सूचना अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार को दी। एवं बच्ची को नगर थाना अरवल को सौंप दिया। प्राधिकार के सचिव ने सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष से बात कर जानकारी प्राप्त की एवं भटकी बच्चीयों को सकुशल अनेक परिजनों का पता प्राप्त कर सौपन का निर्देश दिया। एक बार भी प्राधिकार के पारा लीगल वोलेंटियर वीरेन्द्र के पहल पर बचियाँ है सुरक्षित। समाचार प्रेषण तक बच्चीयों को नगर थाना अरवल में रखा गया था, एवं उनके परिजनों का पता प्राप्त करने की कार्रवाई चल रही थी।
