Saturday, March 4, 2023

देशी कट्टा एवं कट्टा बनाने वाले सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया

देशी कट्टा एवं कट्टा बनाने वाले सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया


अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

 अरवल  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में अरवल थाना के सचिन कुमार, संजीव कुमार राय,उमेश कुमार, संध्या गश्ती पदाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद यादव एवं थाना के सशस्त्र बल के द्वारा ग्राम-फखरपुर सूर्य मंदिर के पास सुरेन्द्र बिन्द, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता-इंद्रदेव बिन्द, साकिन पुरनिया थाना- किंजर,जिला-अरवल को दो देशी कट्टा, देशी दो बोल्ट, एक स्प्रिंग छोटा काला रंग का, एक नट, एक छोटा कील, एक छोटा छेनी, एक पेचकस, एक लोहे का पिला , एक छोटा रेती, एक चश्मा के साथ गिरफ्तार किया गया। वही एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो इन्होंने बताया कि ये हथियार अपने ही घर पर अपने हाथो से बनाते हैं। इनके बताये पते पर पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार किंजर थानाध्यक्ष धनंन्जय कुमार एवं करपी थानाध्यक्ष दिनेश बहादूर सिंह के नेतृत्व में किंजर थाना के पवन कुमार दास, सुरेन्द्र कुमार, हरिकांत कुमार एवं थाना के अन्य सशस्त्र बल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं सूचनानुसार सुरेन्द्र बिन्द के घर पर छापामारी दल के द्वारा छापामारी किया गया तो सुरेन्द्र बिन्द के घर में अशोक विश्वकर्मा, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता कैलाश विश्वकर्मा सा० मिर्जापुर, थाना ओकरी, जिला जहानाबाद सोये हुए पाये गये। उनके कमरा का तलाशी लिया गया तो उनके कमरे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक खोखा सहित हथियार निर्माण करने वाले औजार बरामद किया गया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...