एक फरार वारंटी गिरफ्तार
कलेर जमुहारी गांव से छापेमारी कर मेहंदिया थाने की पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमुहारी गाँव निवासी विपिन कुमार के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे मेहंदिया थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को जेल भेज दिया गया।
