*अतिक्रमणकारियों पर हुआ असर हटने लगा है अतिक्रमित झोपड़ी, करकट *
करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट
करपी |किंजर बाजार एवं किंजर कुर्था मोड पर एनएच 110 एवं एस एच 69 मुख्य मार्ग पर किंजर पुलिस के द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतू लगातार माईकिंग (घोषणा ) की जा रही थी. चार दिनों पूर्व लाल निशान की अधिकारियों द्वारा मार्किंग की गई थी. अखबारों में प्रमुखता से भी खबर को प्रकाशित की गई थी. बुधवार को किंजर मोड़ पर खबर का असर देखा गया. अतिक्रमणकारी स्वत: अपने द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है. वहीं किंजर पुनपुन नदी पुल के समीप स्थित मिठाई एवं बर्तन के व्यवसायियों ने भी सड़क से सटे करकट, झोपड़ी हटाने में अतिक्रमणकारी स्वयं संज्ञान ले रहे हैं. वही थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र ने बतलाया कि बहुत जल्द ही अतिक्रमणकारियों तक नोटिस भी भेजा जाएगा एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुहिम से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता है, जरूरत पड़ी तो जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. खासकर जिदी किस्म के अतिक्रमणकारियों पर विशेष नजर है जो ला इन ऑर्डर्स का मजाक उड़ा रहे हैं. सूचना के बाद भी अतिक्रमण फैलाये हुये हैं.
