Wednesday, May 25, 2022

नादी गांव में चिराग पासवान के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान 







 ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं:सत्येंद्र रंजन


करपी से उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट

करपी| स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नादी में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मंदिर के उदघाटन एवं लोजपा के संस्थापक सह भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के प्रतिमा बनाने के शिलान्यास को लेकर कार्यकर्ता ने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान के आगमन को लेकर कार्यक्रम के सफलता के लिए करपी प्रखंड अंतर्गत कोचहासा , खजूरी , हंसराज बाग , गुलजार बाग , महुआबाग एवं अन्य गावों में अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के नेतृत्व में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया. जनसंपर्क के दौरान घूम घूम कर लोगों को जानकारी देते हुए लोजपा रा0 जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने कहा कि ग्राम नादी में चिराग पासवान का ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है. अधिक से अधिक लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया. इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाज्ञा यादव , किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सिंटू कुमार , करपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव , वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान सहित अन्य लोग शामिल  थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...