Thursday, May 26, 2022

आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोशाक राशि का किया गया वितरण








राकेश कुमार संवाददाता

वंशी कोचहासा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 पर समारोह पूर्वक नौनिहाल बच्चों को पोशाक राशि का 14000 रुपये का वितरण किया गया. समारोह की अध्यक्षता आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका देवंती देवी ने किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने नौनिहाल बच्चों के माता पिता अभिभावकों से प्रतिदिन ससमय पर विद्यालय बच्चों को भेजने को अपील किया. उन्होंने कहा कि पहला पाठशाला आंगनवाड़ी है .जहां बच्चों को बैठने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर पहल किया जाता है. आंगनबाड़ी केंद्र में पोशाक राशि के वितरण होने से नौनिहाल बच्चों में खुशी की लहर झलक रही है. स्कूली बच्चे अब एक ड्रेस में एक साथ बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे. समारोह में 400 रुपये प्रति छात्र को पोशाक राशि का वितरण किया गया. केंद्र में 35 नोमनित छात्र है .इस मौके पर मुखिया अवंती देवी महिला प्रवेशिका रेखा कौर मुखिया प्रतिनिधि संजय रविदास देवबली रविदास निलेश रविदास सुनीता देवी कमला देवी समेत अन्य लोग  उपस्थित थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...