Thursday, May 26, 2022

पढ़े विहार बढ़े विहार के तहत माइक्रो इम्प्रोवामेन्ट प्रोजेक्ट










राकेश कुमार संवाददाता

वंशी( अरवल )सरकार की ओर से चलाए जा रहे पढ़े बिहार बढ़े बिहार  माइक्रो इम्प्रोवमेंट प्रोजेक्ट के अनुसार मध्य विद्यालय किंजर में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में गतिविधि को शामिल किया जा रहा है.विद्यालय प्रधान बालेश्वर प्रसाद सिंह का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से विद्यालय में शैक्षिक माहौल बेहतर हुआ है.बच्चे बहुत उत्साहित हैं.विधालय में उपस्थित छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ी है.   विद्यालय शिक्षा समिति एवं अभिभावक का भी कुछ सहयोग से विद्यालय में कमजोर बच्चों को छाँट कर उनमें रीडिंग स्किल विकसित किया जा रहा है.वहीं प्रोजेक्ट के टेक्निकल टीम सदस्य साकेत कमल ने कहा कि 100 डेज रीडिंग कॉम्पैन से कमजोर को बहुत लाभ हो रहा है. सामूहिक प्रयास से  बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य को जिला जरूर प्राप्त कर लेगा. पढ़े बिहार बढ़े बिहार का मिशन जरूर कामयाब होगा.साकेत कमल ने बताया कि करपी  वंशी कुर्था समेत अन्य प्रखण्ड में पढ़े बिहार बढ़े बिहार मिशन पर कार्य लक्ष्य के अनुरूप है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...