Thursday, May 26, 2022

बिहार के इन इलाकों में आंधी-बारिश का खतरा, मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट 

 




 
बिहार में बदला मौसम का मिजाज पटना में छाए रहेंगे बादल उत्तर बिहार में आंधी-बारिश के आसार 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म शहर 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का तापमान


रोहित मिश्रा

पटना : बिहार में मौसम ने मंगलवार को करवट ली। लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। इस बीच पटना में आधी रात को इस गर्मी पर बादल गरजे और झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। फिलहाल पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। वहीं, झारखंड के उत्तरी भाग में एक चक्रवाती परिसचंरण का क्षेत्र समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24-48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों मुख्य रूप से आंधी पानी के साथ बिजली चमकने व हल्की से मध्यम स्तर के बारिश का पूर्वानुमान है जबकि राजधानी पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।

*पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट ।*

इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को पुरवा हवा के प्रभाव के कारण पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दो डिग्री की गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डेहरी का रहा।

*बांका सहित इन जिलों में हुई बारिश ।*

पिछले 24 घंटों के दौरान बांका जिले के घुरिया में सर्वाधिक बारिश 42.4 मिमी दर्ज किया गया। सुपौल के भीमनगर में 35.8 मिमी, मधेपुरा के उदई किशनगंज में 30.2 मिमी, अररिया के जोकीहाट में 23.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 22.6 मिमी, भभुआ में 20.2 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 20.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 19.6 मिमी, पटना के बिक्रम में 18.2 मिमी, भभुआ के कुदरा में 17.2, मधुबनी के जयनगर में 17.2 मिमी, मधुबनी के माधोपुर में 16.8 एवं कटिहार के बरारी में 13.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्री-मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

*इन जगहों के पारे में आई गिरावट ।*

प्रदेश के औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बांका, जमुई, समस्तीपुर जिलों के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। 

*सूबे प्रमुख शहरों का तापमान ।* 

पटना       35.4

औरंगाबाद  35.6

गया   35.6

नालंदा    35.4

नवादा     36.3

वैशाली     35.8

मुजफ्फरपुर   32.6

भागलपुर     34.6

बांका          33.6

जमुई           34.6

समस्तीपुर       32.8

बक्सर         37.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...