Friday, May 27, 2022

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में कांग्रेस मुख्यालय श्री कृष्ण आश्रम में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 पुण्यतिथि समारोह 




आजाद  खान की रिपोर्ट


अरवल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की 58 वीं पुण्यतिथि  समारोह आज अरवल जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम  अरवल में कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई गई! 
    पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एंव जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन सक्रिय रूप से भाग लेकर, अपनी राजसी ठाठ बाट को छोड़कर, आजादी की लड़ाई में कूद पड़े, उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू की स्वतंत्रता सेनानी थे, पं. जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए, भारत को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने, अंग्रेजों द्वारा छोड़े गए जिर्ण शिर्ण अर्थव्यवस्था को ब्यवस्थित कर के  भारत को एक सशक्त भारत बनाने का काम किया, अनेक कल कारखाने और विकास के कार्य  उन्होंने किया है इसलिए आधुनिक भारत के निर्माता कहा जाता है! पं नेहरू ने आजादी के बाद इलाहाबाद स्थित अपनी नीजी घर भारत सरकार को दान कर दिए और आज भी नेहरू गांधी परिवार के पास कोई नीजी घर नहीं है ।
  पंडित जवाहरलाल नेहरू के 58 वीं पुण्यतिथि समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, प्रवक्ता मो. जावेद अख्तर, संजय कुमार सिन्हा, सुरेंद्र यादव, श्री नारायण शर्मा, महेश यादव, दीपक शर्मा, कृष्णमुरारी कुमार, सहित अनेक कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित किया, और उनके बताए मार्ग पर चलने का शपथ लिया ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...