Saturday, May 28, 2022

काशी में नंदी की तपस्या सफल* *कृष्ण जन्मभूमि का फैसला जल्द : साक्षी महाराज

कहा-ताजमहल का मामला भी कोर्ट में पहुंच चुका है


विधर्मियों, मुगलों ने हमारे धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया व वामपंथियों ने तोड़ा-मरोड़ा






रिपोर्ट - अनमोल कुमार

     गोंडा : भाजपा सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने कहा कि विधर्मियों और मुगलों ने हमारे धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया। वामपंथियों ने तोड़ा-मरोड़ा लेकिन हमारी संस्कृति आज तक अमिट रही। आज काल और परिस्थिति ने करवट ली और सत्ता पर एक योगी बैठा तो दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो गया। काशी में नंदी की वर्षों की तपस्या सफल हुई। श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। कृष्ण जन्मभूमि का फैसला भी शीघ्र होगा। ताजमहल का मामला भी कोर्ट में पहुंच चुका है।
    उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद शनिवार को ज्वालामाई स्थान संत खरखरदास आश्रम सोनबरसा पोखरा पर आयोजित भंडारे में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं ने किसी के धर्म और संस्कृति पर प्रहार नहीं किया। बल्कि हमने सर्वे भवंतुसुखिनः सर्वे संतु निरामया का सिद्धांत अपनाया लेकिन लोगों ने इसका उल्टा किया। आज ऋषि परंपरा और भारतीय संस्कृति ही संसार का कल्याण कर सकती है। आज दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है लेकिन भारत ही दुनिया के मार्गदर्शक के रुप में आने वाला है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...