गांवों में पंचायत सरकार राजीव गांधी जी का देन : डॉ धनंजय शर्मा !!
• 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष के लोगों को मतदान का अधिकार दिलाना...
• मोबाइल और कम्प्यूटर भी राजीव गांधी जी का देन !
आजाद खान
संवाददाता अरवल
जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि वह तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में भारत के प्रधानमंत्री बने, उन्होंने भारत में संचार क्रांति लाने का काम किया, कंप्यूटर एवं मोबाइल फोन भारतवासियों को उन्होंने ही दिलाने का काम किया, त्रिस्तरीय पंचायती राज के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया एवं वार्ड सदस्य के रूप में पंचायत सरकार का गठन करवा करके आम भारतवासियों के दरवाजे तक पंचायत सरकार के रूप में सरकार को गांव में पहुंचाने का काम किया! श्री राजीव गांधी जब भारत में कंप्यूटर ला रहे थे, तब के विपक्षी नेता बैलगाड़ी से जुलूस निकालकर इसका विरोध किए थे, और अब देखिए आज कंप्यूटर से ही सभी कार्य हो रहा है,
उन्होंने ही वोट डालने की न्यूनतम उम्र सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया, जिसके कारण आज युवा भारत बनने का सौभाग्य हुआ, पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों नवोदय विद्यालय खुलवा कर प्रतिभावान छात्रों को निशुल्क शिक्षा दिलवाने का कार्य किया, और आज उक्त विद्यालयों से शिक्षित छात्र देश के कोने कोने में उच्च पदों पर विराजमान हैं.!
जयंती समारोह जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष प्रो मदन यादव, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, अरवल सदर प्रखंड अध्यक्ष सेजाम खां, महेश यादव, रामबाबू शर्मा, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी कुमार, देवेंद्र शर्मा के साथ ही अनेक लोगों ने स्वर्गीय गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया, और उनके बताए मार्ग पर चलने का शपथ लिया.!
