Wednesday, June 1, 2022

जापान को 1-0 से हराकर भारत ने एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य ।

जापान को 1-0 से हराकर भारत ने एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य ।




भारतीय पुरुष टीम को इस चैंपियनशिप में दूसरी बार कांस्य पदक ।


नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप 2022 का कांस्य पदक जीत लिया है। आज बुधवार को मलेशिया के जकार्ता में खेले गए मैच में भारतीय टीम की ओर से राजकुमार पाल ने छठे मिनट में एकमात्र गोल किया। अंतिम मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद भारतीय टीम ने जापान को बराबरी नहीं करने दिया। मुकाबले में जापान को 7 और भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। एशिया कप में भारतीय टीम ने दूसरी बार कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं, खिताबी मुकाबले में कोरिया और मलेशिया आज शाम को एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
    पहले पांच मिनट में भारत ने कई हमले बोले लेकिन डी के भीतर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। हालांकि छठे मिनट में उत्तम सिंह ने जवाबी हमले पर दाहिने फ्लैंक से राजकुमार को गेंद सौंपी जिसने जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर गोल दाग दिया। तीन मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उसे गोल बदला नहीं जा सका।
    पहले क्वार्टर के आखिरी पांच मिनट में जापान ने बराबरी का गोल दागने की जी तोड़ कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति के आगे एक न चली। जापान को 20वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिन्हें भारतीय रक्षापंक्ति ने गोल में बदलने नहीं दिया। 
     जापान ने ब्रेक के बाद आक्रामक खेल की बदौलत लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए लेकिन भारतीय डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं सके। इस बीच भारत को एक और गोल करने का मौका मिला लेकिन एस वी सुनील के पास पर राजकुमार का शॉट ऊपर से निकल गया। आखिरी दो क्वार्टर में जापानियों ने काफी कोशिश की लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में भारतीय डिफेंस बहुत चुस्त था। जापान को 48वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर लगातार मिले, लेकिन वे गोल में तब्दील नहीं हो सके। ने जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप 2022 का कांस्य पदक जीत लिया है। आज बुधवार को मलेशिया के जकार्ता में खेले गए मैच में भारतीय टीम की ओर से राजकुमार पाल ने छठे मिनट में एकमात्र गोल किया। अंतिम मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद भारतीय टीम ने जापान को बराबरी नहीं करने दिया। मुकाबले में जापान को 7 और भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। एशिया कप में भारतीय टीम ने दूसरी बार कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं, खिताबी मुकाबले में कोरिया और मलेशिया आज शाम को एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
    पहले पांच मिनट में भारत ने कई हमले बोले लेकिन डी के भीतर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। हालांकि छठे मिनट में उत्तम सिंह ने जवाबी हमले पर दाहिने फ्लैंक से राजकुमार को गेंद सौंपी जिसने जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर गोल दाग दिया। तीन मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उसे गोल बदला नहीं जा सका।
    पहले क्वार्टर के आखिरी पांच मिनट में जापान ने बराबरी का गोल दागने की जी तोड़ कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति के आगे एक न चली। जापान को 20वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिन्हें भारतीय रक्षापंक्ति ने गोल में बदलने नहीं दिया। 
     जापान ने ब्रेक के बाद आक्रामक खेल की बदौलत लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए लेकिन भारतीय डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं सके। इस बीच भारत को एक और गोल करने का मौका मिला लेकिन एस वी सुनील के पास पर राजकुमार का शॉट ऊपर से निकल गया। आखिरी दो क्वार्टर में जापानियों ने काफी कोशिश की लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में भारतीय डिफेंस बहुत चुस्त था। जापान को 48वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर लगातार मिले, लेकिन वे गोल में तब्दील नहीं हो सके।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...