पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई ।
करपी (अरवल) प्रखंडों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। राजद नेताओं के द्वारा जयंती मनाई गई। राजद नेताओं ने इनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। करपी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता वैद्यनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने गरीबों के लिए बहुत सारे कार्य किए। इन्होंने मंडल कमीशन को लागू किया जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। लेकिन इसके बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री अपने निर्णय पर अडिग रहे और प्रधानमंत्री के पद को भी छोड़ दिया। इन्होंने गरीबों के हित में बहुत सारे कार्य किए। इनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। राजद नेता विनोद कुमार राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की थी। इनके नेतृत्व में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को खड़े होने की ताकत मिली ।इसके अतिरिक्त इन्होंने कई सुधार किए। इस मौके पर राजद नेता नंद किशोर साह, जयराम समदर्शी समेत कई लोगों ने अपनी बातें रखी। उधर बंसी प्रखंड के राजद कार्यालय गाजीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। बंसी राजद के प्रखंड अध्यक्ष महाराणा यादव तथा विश्वरंजन गोप समेत अन्य कई नेता उपस्थित थे l
