Wednesday, June 22, 2022

नाली रहते गिर रही है राष्ट्रीय मार्ग 110 पर नाली का पानी ।

नाली रहते गिर रही है राष्ट्रीय मार्ग 110 पर नाली का पानी ।




★ नाली के पानी गिरने से एनएच 110 क्षतिग्रस्त के कगार पर ।

★ सड़क कटकर करहा का रूप ले लिया है पानी गिरने से कटाव तेजी से हो रही है ।

करपी (अरवल) प्रखंड से गुजरने वाली एनएच 110 मुख्य मार्ग पर, किंजर थाना क्षेत्र के नगला ग्राम स्थित गांव की नाली का गंदा पानी एक बार फिर मुख्य मार्ग पर गिर रहा है, जिसके चलते कालीकरण पथ दिनों दिन क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। फिलहाल सड़क के इस किनारे से उस किनारे तक नाली का पानी गिरने से सड़क कटकर, सिंचाई करने लायक करहा बन गया है। अगर समय रहते एनएच 110 के अधिकारी ध्यान नहीं दिए तो, उक्त स्थल पर बड़ा गड्ढा बन जाएगा। वही कटाव के कारण अभी से ही, छोटे वाहनों के परिचालन में उक्त स्थल पर परेशानियां होने लगी है। ग्रामीण सत्यानंद दिवाकर का कहना है कि, उक्त स्थल पर सड़क के किनारे नाला का निर्माण किया गया है, लेकिन रखरखाव के अभाव में नाला मिट्टी से भर गया है, अगर नाली का उड़ा ही कर दी जाए तो, सड़क पर पानी गिरना बंद हो जाएगा। उक्त स्थल पर हमेशा विभाग द्वारा सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ने मरम्मत की जाती है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर नाली का बहाव सड़क पर ही की जाती है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो जाती है। लगभग 1 वर्ष पूर्व उक्त स्थल पर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कर पथ को राष्ट्रीय मार्ग लायक बना दी गई थी, लेकिन इधर फिर नाली का पानी, सड़क पर बहाव हो रही है, जिससे सड़क गड्ढे का रूप लेने लगा है। उन्होंने एनएच 110 के अधिकारियों से अपील की है कि अविलंब सड़क किनारे बने नाले की सफाई कर, सड़क पर गिर रहे नाली का गंदा पानी का बहाव को बंद कराएं और बर्बाद हो रहे सड़क को बचाएं।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...