नर्तकी के साथ मारपीट का आरोप ।
करपी (अरवल) किंजर थाना में नर्तकी एवं उसके साथ काम करने वाले कलाकारों के साथ मारपीट करने का लिखित आवेदन दिया गया है आवेदक रंगोली म्यूजिकल ग्रुप मसौढ़ी के डायरेक्टर उदय पंडित का हस्ताक्षर है उनका कहना है कि दिनांक 21 जून को किंजर थाना क्षेत्र के कोठियां ग्राम में रात्रि में कार्यक्रम करने मेरी टीम गई थी प्रोग्राम देकर सुबह चार बजे लौटते समय रास्ते में कई यूवक गाड़ी को घेर कर ईट पत्थर से शीशा तोड़ दिया गाड़ी में बैठे कलाकारों को चोट भी लगी है किंजर थाना अध्यक्ष ने इस मामले में बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है अनुसंधान के बाद ही इस बात की जानकारी मिल सकती है कि आवेदक का कथन कितना सही है।
