सांसद चिराग पासवान ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिये जाने का निर्णय स्वागतयोग्य कदम है - सत्येन्द्र रंजन ।
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आदिवासी समुदाय के महिला , शिक्षाविद झारखंड प्रदेश के राज्यपाल रह चुकी श्रीमति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिये जाने पर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए कहा कि सांसद चिराग पासवान ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया जाना स्वागतयोग्य कदम है , इसकी जितनी भी प्रशंसा किया जाय वह कम होगा । लोजपा के संस्थापक सह भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपना साकार हो रहा है पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान दलित , शोषित , पिछड़ा , अतिपिछड़ा , अल्पसंख्यक , अनुसूचित जाति / जन जाति एवं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को सम्पूर्ण विकास के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करते रहे है ।स्वर्गीय रामविलास पासवान के महत्वपूर्ण स्लोगन मैं उस घर मे दिया जलाने चला हूं जिस घर सदियों से अंधेरा है , आज इस महत्वपूर्ण स्लोगन जीवंत होते दिखाई पड़ रहा है । श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर देश के विकास में अपना बहुमूल्य समय ईमानदारी पूर्वक कार्य निर्वहण करने में सफल होंगी ।

