Thursday, June 23, 2022

डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी 19 प्रखंडों में विधालयों की जांच करने के लिए गठित कुल 191 जांच दल द्वारा कुल 758 विधालयों का किया गया औचक निरीक्षण।

डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी 19 प्रखंडों में विधालयों की जांच करने के लिए गठित कुल 191 जांच दल द्वारा कुल 758 विधालयों का किया गया औचक निरीक्षण। 





रोहतास से ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 




सासाराम (रोहतास) रोहतास में वृहस्पतिवार को जिला पदाधिकारी ,रोहतास, धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर रोहतास जिले के सभी 19 प्रखंडों में विद्यालयों की जांच करने के लिए कुल 191 जांच दल (जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी) बनाये गए।जांच दल के द्वारा   कुल 758 विद्यालयों का औचक निरीक्षण  किया गया।

 प्रत्येक प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा उक्त प्रखंड के सभी जांच रिपोर्टों को समेकित कर ,संध्या 07:00 बजे जिलाधिकारी के समक्ष समर्पित किया जाना है।


उक्त निरीक्षण की पूर्वसंध्या पर, सभी जांच पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में समाज के कमजोर,वंचित तथा हाशिये पर खड़े वर्गों के बच्चे पढ़ते हैं। उनके शैक्षणिक, नैतिक ,शारीरिक एवं मानसिक विकास अर्थात समग्र विकास की संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की है । विगत वर्षों में राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय को चाहे वह प्राथमिक विद्यालय हो ,मध्य विद्यालय हो अथवा उच्च/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हो ,वहां लगभग सभी प्रकार की आधारभूत संरचनायें सरकार द्वारा उपलब्ध करा दी गई हैं। उन आधारभूत सुविधाओं का सम्पूर्ण उपयोग करते हुए हमें प्रत्येक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को उच्च स्तर पर ले जाना है।

जांच प्रतिवेदन, जिलाधिकारी रोहतास के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जिस पर गुण-दोष के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी ।

जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा विहित प्रपत्र सभी पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया गया था।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...