Thursday, June 23, 2022

कवियित्री इंदु रवि के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित ।

कवियित्री इंदु रवि के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित ।

ब्यूरो संवाददाता निशांत कुमार की रिपोर्ट



दाउदनगर के चौरी गांव में गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,प्राइड वुमेन आफ इंडिया अवार्ड, बेस्ट राइटर अवार्ड एवं काव्य रत्न अवार्ड सावित्रीबाई फुले रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित कवयित्री इन्दु रवि के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कवि पवन कुमार रवि ने की ।
      सबसे पहले आगत अतिथियों का स्वागत कमलेश कुमार ने किया। तत्पश्चात कवयित्री इन्दु रवि को माला एवं गुलदस्ता देकर सामूहिक रुप से सम्मानित किया गया।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद'अचल' ने कहा कोई भी कवि या कवयित्री अपनी रचनाओं के माध्यम से पाठकों एवं श्रोताओं को समाज की वैसी  सच्चाइयों से अवगत कराता है,जिसे आमलोग जानने समझने में असमर्थ होते हैं। उसकी वही रचनाशीलता उसे अमर बना देती है। इसीलिए रचनाकार को एक बेहतर मार्गदर्शक भी माना गया है।इन्दु रवि की कविताएं महिलाओं को तो जागृत करने वाली होती ही है,साथ ही रूढ़िवाद से भी विमुख करने वाली होती है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार व पत्रकार शंभू शरण सत्यार्थी ने कहा कि इन्दु रवि का सम्मान सिर्फ रवि इन्दु रवि का नहीं, अपितु पूरे गांव और क्षेत्र का सम्मान है।इनकी कविताओं में खासकर दलितों के दर्द स्पष्ट रूप से मुखर होकर आये हैं।
         पूर्व एस आई राजेन्द्र प्रसाद, सावित्री देवी, शक्ति कुमार,राजेश कुमार, शंभू कुमार रवि,शनि कुमार ने भी इस सम्मान के लिए इन्दु रवि को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...