Sunday, June 5, 2022

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 50 वें अवतरण दिवस हिन्दू युवा वाहिनी ने किया रक्तदान ।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 50 वें अवतरण दिवस हिन्दू युवा वाहिनी ने किया रक्तदान ।


बिहार ...





संजय कुमार तिवारी
संवाददाता


सासाराम (रोहतास) हिंदू युवा वाहिनी सासाराम बिहार एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जमुहार) सासाराम के बैनर तले रविवार को उत्तर प्रदेश संस्थापक हिंदू युवा वाहिनी योगी आदित्यनाथ जी के 50 वें अवतरण दिवस के अवसर पर सरस्वती वाटिका, श्री तिलेश्वर नाथ मंदिर तकिया सासाराम में सुनील बालाजी जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी रोहतास की अध्यक्षता में  रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। पूजा पाठ एवं दीप प्रज्वलित करने के बाद रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान को लेकर युवाओं  में गजब का उत्साह देखने को मिला। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर अपनी सहभागिता प्रदान की। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश, प्रमंडल प्रभारी राधेश्याम पांडेय जो कि आज वह स्वयं 62 वीं बार रक्तदान करते हुए कहा कि हम लोगों ने रक्तदान कर संकल्प लिया कि हमारा संगठन आगे भी रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों तक रक्त को पहुंचाएगा। हमारे संगठन के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान महादान है। मानवता की रक्षा करने के लिए युवाओं को सदा तत्पर रहना चाहिए। युवाओं के कंधों पर हमेशा बड़ा दायित्व रहा है आज के हमारे इस रक्तदान शिविर में हमारे समस्त पदाधिकारी सुरेंद्र, सोनू, लल्ली सिंह, विकास कुमार, अजय, विवेक विक्रम, बॉबी देओल, प्रभु जी इत्यादि मौजूद रहे। आज के रक्त वीरों में सरदार अर्जुन सिंह, पिंटू कुमार, मोहित सोनी, राधेश्याम पांडेय, संदीप ठाकुर, कृष्णा कुमार गुप्ता, रवि कुमार, अक्षय कुमार वर्मा, अविनाश श्रीवास्तव इत्यादि रक्त वीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर के योगी आदित्यनाथ के 50 वें अवतरण दिवस को मनाया एवं देशवासियों के प्राणों की रक्षा करने का प्रण लिया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...