Sunday, June 5, 2022

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत पॉल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत पॉल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण ।


बिहार ...




★ पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु विद्यार्थियों ने वाद- विवाद प्रतियोगिता एवं मनमोहक पेन्टिंग्स भी बनायें ।




सासाराम (रोहतास) यहाँ की चर्चित शैक्षणिक संस्थान संत पॉल स्कूल के एनसीसी 42 बटालियन के कैडेट्स ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। साथ ही पर्यावरण को कैसे संरक्षण प्रदान कर अधिकाधिक वृक्षारोपण कर मानव जीवन को सुरक्षा प्रदान किया जाये, इस विषयक पर वाद - विवाद प्रतियोगिता के साथ कई मनमोहक पेन्टिंग्स भी बनाये। 

            विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा करने के साथ जहाँ भी पर्याप्त जगह मिले वहाँ वृक्षारोपण कर धरती को हरा - भरा बनाने की बातें कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिनोंदिन बढ़ती आबादी से धरती छोटी पड़ती जा रही है। लोग अपने निजी स्वार्थ हेतु आये दिन पेड़ों को काट रहे हैं। वन उजड़ता जा रहा है। अगर अब भी लोग नहीं चेते तो पेड़ - पौधों से मुफ्त में मिलने वाला जीवन रक्षक गैस ऑक्सीजन की कमी हो जायेगी। ग्लोबल वार्मिंग के कारण लोगों का जीना मुहाल हो जायेगा। इसलिए मेरा यही संदेश है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरियाली प्रदान करें। 

          उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रोहित वर्मा, वर्मा एजूकेशनल ट्रस्ट के सचिव वीणा वर्मा एवं प्राचार्या आराधना वर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करते रहने की अपील की। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र- छात्राओं में रित्विक वर्मा, अंकुर कुमार गिरी, संस्कृति, आदित्य, शुभम,रीतिका, तनिषा, हर्षित, सोनम, हिमांशु, आदित्य, जावेद ,कृष्णा एवं अभिमन्यु सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...