Sunday, June 5, 2022

सोनभद्र पुनपुन नदी घाट से अवैध रूप से बालू ले जाते ट्रैक्टर किया जप्त ।

सोनभद्र पुनपुन नदी घाट से अवैध रूप से बालू ले जाते ट्रैक्टर किया जप्त ।


बिहार ...




राकेश कुमार 
संवाददाता

 वंशी (अरवल) वंशी थाना क्षेत्र की सोनभद्र पुनपुन नदी घाट से अवैध बालू खनन मामले में बालू से लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर थाना लाया. बताते चलें कि कई दिनों से वंशी थाने को सोनभद्र घाट से अवैध बालू खनन की सूचना प्राप्त हो रही थी.इसी सूचना के आलोक में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई .जिसमें एएसआई तेज नारायण सिंह मुंशी पंकज कुमार पीएसआई संजय कुमार शामिल थे. सोनभद्र बालू घाट पर जैसे ही छापेमारी की गई .तो देखा गया कि बालु लाद कर ट्रैक्टर भागने की फिराक में था . जिसे वंशी थाना के द्वारा पीछा कर बालू लदा ट्रेक्टर जप्त किया  .लेकिन ड्राइवर मौका मिलते ही ट्रेक्टर छोड़ भागने में सफल रहा. वही ट्रैक्टर को कर्मी पुलिस चलाकर वंशी थाने लाई .खनन निरीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा  जांच उपरांत वंशी थाने में कांड संख्या 46/22 धारा 379 ,411, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया.  थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी  द्वारा लगातार बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.इसी आदेश के आलोक में शनिवार की देर रात्रि सोनभद्र बालु घाट पर छापेमारी की गई. जिसमें अवैध बालू खनन करते बालू से लदा  ट्रैक्टर जप्त किया गया .उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अवैध बालू खनन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में  बख्शा नहीं जाएगा.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...