Wednesday, June 1, 2022

राम मंदिर : गर्भगृह की पहली शिला रख बोले सीएम योगी-500 सालों का इंतजार खत्म ।

राम मंदिर : गर्भगृह की पहली शिला रख बोले सीएम योगी-500 सालों का इंतजार खत्म ।


बिहार ...




★ आस्था पर आक्रांताओं ने प्रहार किया था, लेकिन अंत में भारत व सत्य की जीत हुई ।


    अयोध्या : रामनगरी में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए बुधवार का को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत तरीके से गर्भगृह की पहली शिला रखी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 500 सालों से जिसका इतंजार था वह अब मूर्त रूप लेने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की आस्था पर आक्रांताओं ने प्रहार किया था, लेकिन अंत में भारत और सत्य की जीत हुई है। 

500 सालों की संघर्षपूर्ण साधना मूर्त रूप लेती दिख रही ।

    सीएम योगी ने कहा कि 500 सालों की संघर्षपूर्ण साधना थी, यह साकार और मूर्त रूप लेती दिख रही है। हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बढ़कर गौरव की अनुभूति का क्षण क्या हो सकता है। जिन आक्रांताओं ने हमारी आस्था पर प्रहार करते हुए भारत के सपनों को चकनाचूर करने की मानसिकता के साथ नापाक इरादों से भारत की आस्था पर प्रहार किया था, अंत में भारत की जीत हुई है। सत्यमेव जयते के इस नारे ने एक बार, धर्मो रक्षति रक्षितः, यतो धर्मस्ततो जयः के इस घोष ने एक बार फिर अपनी सार्थकता को साबित किया है।

धर्म,सत्य व न्याय के रास्ते पर जीत, संतों-अशोक सिंघल को किया याद ।

    सीएम योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण पूज्य संतों का संघर्ष श्रद्धेय, अशोक सिंघल जी जैसे संत, आरएसएस विचार परिवार से जुड़े हुए उन लाखों कार्यकर्ताओं का जो पुरुषार्थ था वह आज साकार रूप लेता दिख रहा है। सचमुच आज का दिन हम सबको अभिभूत करता है। नई प्रेरणा देता है कि हम सदैव धर्म, सत्य और न्याय के रास्ते पर बढ़ेंगे तो जीत तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। 

भारत का राष्ट्र मंदिर होगा रामजन्मभूमि मंदिर ।

    गर्भगृह निर्माण का शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब मंदिर का निर्माण और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों की जो भारत की आस्था जिस पवित्र काम के लिए तरस रही थी, वह दिन बहुत दूर नहीं, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनकर देश-दुनिया के सभी सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक बनेगा साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...