भाजपा MLA के बिगड़े बोल-RSS का झंडा एक दिन राष्ट्र ध्वज बनेगा ।
बिहार ...
बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने एक विवादित बयान देकर एक बार फिर से सुर्खियाँ बटोरने की कोशिश किया है। ईश्वरप्पा ने कहा है कि इसमें कोई शक नही कि एक दिन आरएसएस का झंडा राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवा बलिदान का प्रतीक है। हजारों साल से लोगों के मन में भगवा के प्रति सम्मान है, इसीलिए केसरिया झंडे के सामने आरएसएस प्रार्थना करता है।
लालकिले पर भगवा फहराने की बात बोल चुके हैं ।
बता दें कि ईश्वरप्पा ने पहले भी कई बार भगवा झंडे को लेकर विवादित बयान दे चुके है। कुछ समय पहले ही ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में तिरंगे की जगह भगवा झंडा ले सकता है। आने वाले समय में लाल किले में भगवा झंडा फहराया जाएगा। हालांकि इसमें अभी काफी वक्त लग सकता है।
मदरसे पर राष्ट्रगान : अब आतंकी भी इसे गाएंगे ।
इसी तरह मदरसे को लेकर भी ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश पर विवादित टिप्पणी किया है जिसमे सरकार ने मदरसे में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक के. एस. ईश्वरप्पा ने विवादित बयान देते हुवे कहा था कि हमारे देश में अब एंटी नेशनल भी राष्ट्रगान गाते दिखेंगे। उन्होंने आगे कहा था कि जो समुदाय आतंकी तैयार करता है, अब वे भी राष्ट्रगान गाएंगे।
