Monday, June 20, 2022

इमामगंज बाजार में सोमवार को किंजर पुलिस किया फ़्लैग मांर्च ।

इमामगंज बाजार में सोमवार को किंजर पुलिस किया फ़्लैग मांर्च ।





राकेश कुमार संवाददाता

वंशी (अरवल) इमामगंज बाजार में सोमवार को किंजर थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र के नेतृत्व में शांति बहाल के उद्देश्य से फ्लैग मार्च कर दुकानदारों से दुकान खोलने को किया अपील. 110 अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग में अवस्थित अरवल एवं पटना जिला के अंतिम सीमा पर बसा इमामगंज बाजार में शनिवार को अग्निपथ के विरोध में उग्र प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ दुकानदारों को भी शिकार बनाया.प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस चालक एवं मरीज के परिजन को मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त किया. वही कई दुकानदारों को भी मारपीट करने की मामला तुल पकड़ती गई .ग्रामीण एवं दुकानदारों ने पुलिस की मदद से प्रदर्शन कारियो को इमामगंज बाजार से खदेरा सोमवार को भारत बंद को लेकर किंजर पुलिस बाजार में घूम कर शांति बहाल के उद्देश्य फ्लैग मार्च किया. वही करपी थाना में पदस्थापित एसआई मोहम्मद उल्फत एन एच 110 करपी मोड़ पर तैनात आने जाने वाले वाहन को आवश्यक निर्देश दिए. इन्होंने वाहन चालकों से शांतिपूर्वक विधि व्यवस्था के साथ परिचालन करने को अपील किया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...