Monday, June 20, 2022

भारत बंद का दिखा असर ।

भारत बंद का दिखा असर ।



बिहार ।




करपी (अरवल) शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार शहर तेलपा में स्वेच्छा से लोग बंद किए दुकान राजनीतिक संगठनों द्वारा एवं छात्र संगठनों के द्वारा सरकार के अग्नीपथ योजना के खिलाफ जो भारत बंद का आह्वान किया गया था वह कुल मिलाकर सफल रहा। क्षेत्र के शहर तेलपा, बेलखरा, करपी, शांतिपुरम, किंजर इत्यादि बाजारों में लोग सुबह से ही भय के वातावरण के चलते अपनी-अपनी दुकानों को बंद किए हुए थे ।सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन पूर्णता ठप रहा  क्योंकि बीते दिन बंद समर्थकों के द्वारा जो अराजकता की स्थिति पैदा की गई थी उसके चलते आम लोगों पर भय का वातावरण छाया रहा।  आंदोलनकारियों द्वारा जगह जगह पर सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों का जो क्षति पहुंचाया गया था उसके चलते वाहन मालिक अपनी गाड़ी को सड़क से दूर रखे हुए थे । बिते दिन की बंदी में  प्रशासनिक व्यवस्था इतनी चुस्त दुरुस्त  थी की कोई भी असामाजिक तत्व सड़क पर नजर नहीं आये । सुबह से ही किंजर थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र, करपी थाना अध्यक्ष विजय कुमार एवं  ओपी अध्यक्ष  शहर तेलपा कृष्णा कुमार के नेतृत्व में विभिन्न वाहनों से सड़क पर गश्ती की जा रही थी  साथ में बाजारों एवं अन्य सामाजिक जगहों पर पुलिस की टुकड़ी  पूरे दिन गश्त करती रही। दोपहर के बाद बाजार में दुकानों का खुलना जारी हो गया। संवाद प्रेषण तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नही रही।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...