Monday, June 20, 2022

अग्निपथ योजना देश के युवाओं के हित में नहीं - सत्येन्द्र रंजन ।

अग्निपथ योजना देश के युवाओं के हित में नहीं - सत्येन्द्र रंजन ।


बिहार ...




 केन्द्र सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया को वापस लेने के लिए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी के आह्ववान पर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के प्रांगण में शांति पूर्ण ढंग से एक दिवसीय धरना आयोजित की गई । एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवा के हित मे नहीं है । अग्निपथ योजना देश के युवाओं , छात्र एवं नौजवानों के भविष्य को अंधकारमय बनाने वाला योजन है । इस अग्निपथ योजना को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान वापस लेने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपकर देश के युवा के समर्थन में खड़े हुए है ।  इस अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया देश के वैसे युवाओं जिनकी उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की तक है , बहाली सिर्फ चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने हेतू निर्णय लिया गया है जो विचारणीय विषय है । सेना भर्ती में जो पुरानी प्रक्रिया थी उसके तहत देश के युवाओं ने लगातार तैयारी की थी और कर भी रहे है । अग्निपथ योजना से देश के युवाओं में काफ़ी आक्रोश है , जो युवा चार वर्ष की नौकरी करने के बाद बेरोजगार होगें तो उनकी मन;  स्थिति असंतोष एवं कुंठा की भावना जागृत होगी । अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की बहाली सिर्फ चार वर्ष के लिए की जा रही है , उसके बाद उन सभी अग्निवीरों मे से 25 प्रतिशत भारतीय सेना में स्थाई सेवा के लिए स्वीकृति दी जायेगी , इससे भविष्य में देश स्तर पर बेरोजगारी चरम पर होगा । देश के लिए बहुत चिंता का विषय हो जायेगा , क्योंकि आज का भारत युवा भारत है और देश की आज़ादी में युवाओं की भागीदारी को नकारा नही जा सकता है । केन्द्र सरकार के इस निर्णय से से देश के युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो जायेगा । एक दिवसीय धरना सम्पन्न के उपरांत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक पत्र जिलापदाधिकारी से मिलकर अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया । एक दिवसीय धरना में युवा जिलाध्यक्ष अशोक पासवान , पंचायती प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव , अनुसूचित जाति / जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पासवान , आई टी सेल के जिलाध्यक्ष लाल बदन कुमार , प्रदेश सचिव विमला कुमारी , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाज्ञा यादव , जिलाउपाध्यक्ष दिग्विजय नारायण सिंह , जिलाउपाध्यक्ष नरेश पासवान ,अरवल विधानसभा अध्यक्ष रमेश रजक , ज़िला महासचिव राजेन्द्र यादव , ज़िला महासचिव रामानंद भगत , महावीर पासवान , कृष्ण कुमार गुप्ता , सुनिल कुमार , सुबोध कुमार यादव , बिरेन्द्र कुमार सिंह , कईल पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...