Monday, June 20, 2022

इमामगंज बाजार में सोमवार को शांतिपूर्वक महौल में खुली रही दुकान ।

इमामगंज बाजार में सोमवार को शांतिपूर्वक महौल में खुली रही दुकान ।






राकेश कुमार (संवाददाता)


वंशी (अरवल) इमामगंज बाजार में सोमवार को शांति पूर्वक माहौल में  पूर्व की भांति दुकान खुली रही . किंजर थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र के नेतृत्व में इमामगंज बाजार को दुकानदारों से दुकान खोलने को अपील किया. थाना अध्यक्ष ने कहा कि उग्र प्रदर्शनकारियों से निपटने को लेकर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट को बहाल किया गया है. बाजार में दुकानदार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य पुलिस बल फ्लैग मार्च कर दुकानदारों से शांति बहाल करने को  अपील किया. वही करपी थाना में पदस्थापित एसआई मोहम्मद उल्फत एनएच 110 अरवल जहानाबाद में सड़क एवं करपी  मोड़ पर सुरक्षा के ख्याल से कमान लिया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...