Tuesday, June 21, 2022

हर घर नल का जल का हो रही जांच

हर घर नल का जल का क्यों हो रही जांच ।

★ योजनाओं पर उठी उँगली ।




ग्राम पंचायत सक्सोहरा पूर्वी के ग्रामीण जलापूर्ति में हर घर नल का जल का हो रहा है ऑडिट जांच पटना से आए अधिकारियों ने घर घर जाकर नल का जल का कर रहे हैं जांच जांच में पाया जा रहा है कि बहुत से ऐसे लोग जो लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण पीएचडी के द्वारा लगाए गए जलापूर्ति कनेक्शन में मोटर लगाकर उसका जलापूर्ति कर रहे हैं जिसको लेकर के लोगों को जलापूर्ति आपूर्ति में हो रही बाधा वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि बहुत से लोग अपने घर पर कनेक्शन ना लगा कर नहीं रखा है इसका खूब जल दोहन हो रहा है पीएचडी के द्वारा तीन तीन बार सभी के घरों में कनेक्शन लगाते हुए दोबारा मरम्मत का काम करवाया गया लेकिन घर में नल खुला छोड़ कर जल की खूब कर रहे हैं बर्बादी इसलिए ग्रामीणों को इसके लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है सरकार के दिशा दिशा अनुसार जल का दोहन  करने वाले को जुर्माना भी निर्धारित किया है पहले बार पकड़ आने पर ₹150 दूसरी बार ₹400 और तीसरी बार मोटर लगाकर उपयोग करने पर ₹5000 का जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...