Sunday, June 5, 2022

नगर पंचायत कुर्था के कर्मियों द्वारा पीएचडी विभाग का नल जल योजना का पाइप तोड़े जाने के कारण कुर्था में वाटर सप्लाई बंद ।

नगर पंचायत कुर्था के कर्मियों द्वारा पीएचडी विभाग का नल जल योजना का पाइप  तोड़े जाने के कारण कुर्था में वाटर सप्लाई बंद ।


बिहार ...




कुर्था, अरवल । नगर पंचायत कुर्था के सफाई कर्मियों द्वारा जेसीबी से सफाई कार्य करने में नल जल का पांच कई जगह टूटजाने के कारण, कुर्था बाजार में वाटर सप्लाई बंद है, इस भीषण गर्मी में एक एक बूंद पानी के लिए कुर्था बासी तरस रहे हैं, पानी टंकी के पास सफाई कर्मी द्वारा जेसीबी से कचरा उठाने के क्रम में, कई जगहों का पाइप का तोड़ा गया जिससे कारण पूरे  बाजार में पानी की आपूर्ति बंद है, नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा हमेशा यह घटना घटती रहती है जिसके खामियाजा आम पब्लिक को भुगतना पड़ता है, बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना नल जल हर घर में जल इस योजना का लाभ इस भीषण गर्मी में भी नहीं मिल पा रहा है, इस संबंध में पीएचडी विभाग के je एवं स्कूटीसे,बात किया गया, तो उन्होंने बताया कि कि हमेशा हमारे पाइप को नल जल का सफाई कर्मी द्वारा तोड़ दिया जाता है जिससे कुर्था बाजार में पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है, इस संबंध में अनुपमा कुमारी से हमने बात करना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच बंद था, इस संबंध में कुर्ता ग्रामवासी जितेन कुमार भूपेंद्र कुमार धनंजय कुमार वीरेंद्र चंद्रवंशी आजाद कुमार सिद्धार्थ कुमार विकास कुमार चुलबुल कुमार मुनमुन कुमार विजय कुमार मुन्ना कुमार राहुल कुमार ने जिला प्रशासन से नल जल योजना की पाइप को मत जल्द से जल्द मरम्मत कर वाटर सप्लाई चालू करने की मांग किया गया है जिससे इस भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति बहाल किया जाए, इस संबंध में ऑपरेटर रविंद्र कुमार ने बताया कि कि हमेशा हमारे विभाग को सफाई कर्मियों द्वारा पाइप को तोड़ा जाता है , जिसके कारण कुर्था में वाटर सप्लाई बंद हो जाता है,

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...