जल,जमीन,हरियाली की रक्षा के संकल्प के साथ मना विश्व पर्यावरण दिवस ।
बिहार ...
अरविंद कुमार
संवाददाता
करपी (अरवल) प्रखंड के रा०कृत+२ रामेश्वर उच्च विद्यालय बम्बई के प्रांगण में जल,जमीन और हरियाली की रक्षा के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक विज्ञान के शिक्षक डाॅ० ज्योति कुमार के नेतृत्व एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता भी फैलायी गयी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है,जो भविष्य के लिए ख़तरनाक है। इससे बचने के लिए हमें कई आवश्यक कदम उठाने के साथ-साथ जीवन में पेड़-पौधों की महत्ता को भलि-भांति समझना होगा।कहा कि एक वृक्ष अपने जीवन काल में आक्सीजन,फल, औषधि, लकड़ी और छाया के रूप में हमें बहुत लाभ पहुंचाता है। आसन्न मौनसून में हममें से प्रत्येक को कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करना चाहिए।सनद रहे कि आज के समय में बढ़ रहे प्रदूषण और नाना प्रकार की बीमारियों (महामारियों) से बचाव का मुख्य उपाय पौधा लगाना ही है। मौके पर राजेश्वर प्रसाद, राकेश रंजन, अनूप, विवेक,राजीव, निशा, मुस्कान आरती, शालिनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

