Sunday, June 5, 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर मतदान केंद्रों पर किया गया वृक्षारोपण ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मतदान केंद्रों पर किया गया वृक्षारोपण ।


बिहार ...





राकेश कुमार 
संवाददाता

 वंशी (अरवल) - सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक ने वृक्षारोपण किया .  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को सभी मतदान केंद्र परिसर ,सभी निर्वाचन कार्यालय, सभी सहायक निर्वाचन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया जाना सुनिश्चित किया .इसी आदेश के आलोक में वंशी प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर बीएलओ एवं संबंधित कार्यालयों पर उसके पदाधिकारी के द्वारा 1/1 वृक्षारोपण करने आदेश दिया गया था .इसी आदेश के आलोक में रविवार को  प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया. उन्होंने कहा कि आज अधिकतम पेड़ कटाव के कारण प्रकृति में उथल-पुथल है जिससे वातावरण में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.यहां तक कि धीरे-धीरे गर्मियों का रफ्तार बढ़ता जा रहा है .इससे हमारे यहां संरक्षित ग्लेशियर भी पिघलने लगा है. अगर इसी तरह का गर्मी बढता गया तो कल हमारे कोई भी ग्लेशियर नहीं होंगे और हम लोग गर्मी से त्राहिमाम त्राहिमाम करेंगे .ऐसे भी कहा गया है कि एक पेड और100 पुत्र दोनों की मान्यता एक दी गई है ।इन सभी कारणो को लेकर हम लोगों ने वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया .इस मौके पर  शिक्षक चंचल कुमार अमित कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर मनीष कुमार समेत अन्य लोगों के उपस्थिति  में वृक्षारोपण की गई. वही  प्रखंड के बी एल ओ ने भी अपने-अपने बूथों पर वृक्षारोपण किया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...