Sunday, June 26, 2022

अवैध रूप से बिजली चोरी करने के मामले में पेवंदी ग्राम के दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज। जुर्माना भी लगा ।

अवैध रूप से बिजली चोरी करने के मामले में पेवंदी ग्राम के दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज। जुर्माना भी लगा ।





रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 

चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सुचना के आधार पर सहायक बिधुत अभियंता बिधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल सासाराम (ग्रामीण) के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें कनीय विद्युत अभियंता दयाशंकर राम के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।  छापेमारी दल दावरा पेवंदी गांव में अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे दो लोगों के पास छापेमारी कर जांच पड़ताल करने पर पाया गया की चोरी चुपके मेन एल॰ टी॰ लाइन में टोका फंसाकर कर इस लोगों के द्वारा बिधुत ऊर्जा की निर्बाध चोरी की जा रही है जिसके कारण बिधुत विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचायी जा रही है। जिससे विभाग को हजारो रूपया की राजस्व की हानि हो रही है। मेन एल॰टी॰ लाइन में टोका फंसाकर बिजली चोरी करने के मामले में चेनारी क्षेत्र के बिजली विभाग के कनीय अभियंता दयाशंकर राम द्वारा स्थानीय थाना में 1- गुलाम सरवर हजाम, पिता- भोला हजाम , पर 16966 रूपया का जुर्माना लगाया गया।
2- मो॰ रहमान बेग पिता- स्व लतीफ बेग पर 10243 रूपया का जुर्माना लगाया गया। इन दोनो का ग्राम पेवंदी थाना चेनारी जिला रोहतास पर बिधुत अधिनियम 2003 की धारा 136 एवं सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तथा साथ मे जुर्माना राशि भी लगया गया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने दी है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...