Sunday, June 26, 2022

वंशी में नए प्रेस क्लब का किया गया उद्घाटन ।

वंशी में नए प्रेस क्लब का किया गया उद्घाटन ।


बिहार ...




 वंशी (अरवल)अरवल जिले  के वंशी ओपी के सामने रविवार को समारोह आयोजित कर नए प्रेस क्लब का उद्घाटन किया गया.प्रेस क्लब का उद्घाटन समाजसेवी व भारतीय खाद्य  वितरण मंत्रालय के सदस्य संतोष कुमार ने  फीता काटकर किया . समारोह की अध्यक्षता दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार पंकज नारायण  मिश्रा ने किया. वही संचालक प्रभात खबर के पत्रकार राकेश कुमार ने बखूबी से निभाया . सर्वप्रथम आगत अतिथियों का पत्रकारों के द्वारा शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया गया. तत्पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी व सदस्य भारतीय खाद्य एवं वितरण मंत्रालय के संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तंभ माने जाते हैं .इनके कंधे पर एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है .सदैव पत्रकार को अपनी लेखनी से समाज के उत्थान एवं वंचितों की पक्ष में होनी चाहिए. ऐसे भी पत्रकारों का दायित्व ही सच को उजागर करना होता है. उन्होंने कहा कि अपने वक्तव्य में संतोष कुमार सिंह  सूदूरवर्ती क्षेत्र वंशी में इस तरह के एक प्रेस क्लब की जरूरत थी.उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि सदैव हम पत्रकारों की मदद के लिए खड़े हैं .जब भी जिस तरह की आवश्यकता हो मुझे जरूर याद करें.इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कर्मियों को निर्भीक होकर काम करने की सलाह दी.मिडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है . ऐसे में एक क्षेत्र के मीडिया कर्मीयों को का एकजुट होना काफी जरुरी होता है .ताकि वह बिना डरे वर्तमान समय की चुनौतीओ से निपटते हुए लोगों तक सही खबर पंहुचा सकें . इसी सोच के मद्देनजर आज सुदूरवर्ती इलाका वंशी में प्रेस क्लब का उद्घाटन किया गया .वंशी इलाके के सभी मीडिया कर्मीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतर समाज निर्माण के लक्ष्य को सामने रखकर वंशी प्रखंड के प्रेस क्लब के पत्रकार निष्पक्ष रुप से अपना काम करते रहें .
वहीं अंचल अधिकारी विकेश कुमार ने कहा कि पत्रकार लंबे समय से क्षेत्र में काम कर रहे हैं, लेकिन उनके बैठने के लिए कोई खास जगह नहीं थी.उन्होंने पत्रकार पंकज मिश्रा का तारीफ करते हुए कहा क्या ऐसा सुदूर इलाका है जहां पंकज नारायण मिश्र ही दिखाई देते हैं. यदि पत्रकारों के लिए कोई निश्चित जगह होती तो संभवत सारे पत्रकार यहां आते खैर जो भी हो पंकज नारायण मिश्रा एवं अन्य पत्रकारों की मदद से आज यहां प्रेस क्लब का उद्घाटन किया गया.पत्रकार विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में पत्रकारिता करते रहे हैं. ऐसे में उन्हें बैठने की जगह मिलने से उन्हें खबर भेजने में सहूलियत होगी.वहीं प्रेस क्लब पत्रकारिता के अलावा लोगों के कल्याण में भी विशेष भूमिका निभाएगा .वहीं अनुआ पंचायत के मुखिया मनोज सिंह यादव ने वंशी प्रखंड के पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं .ऐसे मे पत्रकारों को निष्पक्ष और कार्यकारी रुप से अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए एक दफ्तर की काफी जरुरत थी, जो आज पुरी हुई .इस मौके पर जदयू के पूर्व वंशी प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार कुशवाहा, वंशी ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह , पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र कुमार,पंचायत समिति सदस्य मनोज बिंद, किसान श्री से समानित सरदार रणविजय सिंह बलौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार पंचायत समिति सदस्य राजकुमार पासवान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लालजी कुमार पूर्व प्रखंड प्रमुख महाराणा सिंह  पत्रकार  उपेन्द्र कुमार , अनिल कुमार अरविन्द कुमार संजय सोनार  सामाजिक कार्यकर्ता वकील आलम,पवन शर्मा,ओमप्रकाश कुमार, धर्मेन्द्र दास,गिरजेश कुमार,
समेत अन्य गणमान्य लोगों ने  देश के चौथे स्तंभ के दशा और दिशा के बारे में अपना पक्ष रखा.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...