Sunday, June 26, 2022

इमामगंज बाजार में ग्लोबल डिजटल स्टूडियो के शटल में अपराधियों ने मारी गोली ।

इमामगंज बाजार में ग्लोबल डिजटल स्टूडियो के शटल में अपराधियों ने मारी गोली ।


बिहार ...




घटना रात्रि 1:24 की है अपराधी थ्रनेट से फायर कर आराम से चलते बना.


वंशी ( अरवल ) एक बार फिर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाकर इमामगंज बाजार के व्यवसायियों में  दहशत कायम कर दिया है. शनिवार को रात्रि 1 बज के 25  मिनट पर अज्ञात अपराधियों ने इमामगंज ग्लोबल डिजिटल स्टूडियो के बन्द दुकान के दरवाजा शटल में गोली मारकर दहशत पैदा किया. डिजिटल स्टूडियो के संचालक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि घटना शनिवार को रात्रि 1बज के 25मिनट की है. जब अपने संबंधित के घर से श्राद्ध कर्म के भोजन कर घर रात्रि में पहुंचा. बिस्तर पर लेटे हुए थे.रात्रि 1बज के 25 मिनट पर  एकाएक गोली की आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज सुनकर आंगन में निकल कर कुछ जानकारी देना चाहा. लेकिन किसी प्रकार की आहट सुनाई नहीं दिया. पुनः फिर बिस्तर पर   लेट गया .रविवार को सुबह जब दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया. शटल नहीं खुला. इस दौरान देखा कि शटल में गोली का निशान हैं. वही गोली का पॉइंट गिरा हुआ देखा. जिसकी सूचना ख़िरीमोड मोड़ थाना को दी .वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राज कपूर सिन्हा को दिया .घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एवं ख़िरीमोड  थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर तहकीकात में जुट गए हैं. गोली के संबंध में बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों दहशत पैदा करने के उद्देश्य से थ्रनेट से गोली चलाया. रविवार की दुकानदार जैसे जाने बाजार में पहुँचे .घटना सुन दुकानदार में दहशत व्याप्त है.

गोलीकांड की घटना की निंदा स्थानीय मारु पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जदयू नेता राज कपूर सिन्हा पूर्व मुखिया सैनिक रिटायर समाजसेवी सुरेश सिंह उर्फ सिपाही जी समेत बाजार के व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से स्थानीय सीसी टीवी कैमरा की जांच उपरांत अपराधियों को गिरफ्तार करने को मांग किया है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...