Wednesday, June 22, 2022

बेलखरा ग्राम में जिला परिषद सदस्य के द्वारा किया गया कार्यों का शिलान्यास ।

बेलखरा ग्राम में जिला परिषद सदस्य के द्वारा किया गया कार्यों का शिलान्यास ।


बिहार ...



करपी (अरवल) बिते दिन पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य ऋषि कला एंव  बेलखरा पंचायत के मुखिया सूरजमल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से बेलखरा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का संयुक्त रुप से शिलान्यास किया गया। वैसे इस कार्यक्रम में ज़िला परिषद अध्यक्षा श्रीमती संध्या देवी को भी भाग लेना था लेकिन अति आवश्यक कार्य के चलते इससे कार्य में उपस्थित नहीं हो सकी । जिला परिषद सदस्य एवं स्थानीय मुखिया के द्वारा लगभग 9 कार्यों का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती ऋषि कला ने कहा कि जनता के सहयोग से ही विकास का कार्य संभव है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इनके प्रयास से एवं स्थानीय मुखिया श्री सूरजमल जी के सहयोग से आज विभिन्न योजनाओं का पंचायत में शिलान्यास किया जा रहा है ।उपस्थित सदस्यों को पंचायत के मुखिया सूरजमल सिंह ने कहा की आप सब के सहयोग से पंचायत में विकास से की धारा बहेगी ।किसी भी स्थिति में पंचायत विकास कार्यो में पीछे नहीं रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने किया। मियां आहर के चेकडैम का निर्माण ,विष्णुपद मंदिर में कॉरिडोर का निर्माण, स्वास्थ्य उप केंद्र का घेराबंदी कार्य ,बेलखारा गांव में 5000 फीट नाला का निर्माण सहित नौ जनहित योजनाओं का शिलान्यास के अवसर पर  सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा के साथ  रंजन कुमार कुंदन कुमार सहित  सैकड़ों लोग उपस्थित रहें । इन जनहित योजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित लोगों में विकास कार्यों को लेकर काफी उत्साह देखा गया ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...