Wednesday, June 22, 2022

अंचल कार्यालय पर ग्रामीण किसानों ने किया हंगामा ।

अंचल कार्यालय पर ग्रामीण किसानों ने किया हंगामा ।




राकेश कुमार संवाददाता


वंशी( अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में बुधवार को किसानों एवं अंचल कर्मियों के बीच तू तू मैं मैं के साथ किसानों ने अवैध रूप से राशि वसूली पर रोक लगाने की मांग जिला पदाधिकारी से किया है. उग्र किसानों ने अंचल कार्यालय पर हंगामा करते हुए अंचल ऑपरेटर मनीष कुमार पर अंचल कार्यालय के काम को बदले हजारों रुपए राशि लेने का आरोप लगाया. वही उग्र ग्रामीण किसानों ने बताया कि अंचल कार्यालय में इन दिनों घूसखोरी चरम सीमा पर है. बुधवार को हंगामा कर रहे ग्रामीण किसानों ने वरीय अधिकारियों को  सूचना कर अंचल कार्यालय में हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने को मांग किया है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...