Monday, June 20, 2022

प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थानीय जन समस्याओं को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रर्दशन ।

प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थानीय जन समस्याओं को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रर्दशन । 



ब्यूरो संवाददाता निशांत कुमार की रिपोर्ट


हसपुरा -
प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थानीय जन समस्याओं को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण प्रर्दशन किया । जिसकी अध्यक्षता अंचल मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया। प्रर्दशन हसपुरा रेफरल अस्पताल से बाजार भ्रमण करते हुए शुरू किया गया। प्रर्दशन में सीपीआई कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण नारा लगा रहे थे। प्रर्दशन के दौरान जिला कार्य समिति के सदस्य नागेश्वर यादव ने कहा केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार और बिहार इंजन की नीतीश कुमार की सरकार बढ़ते असंतोष और प्रतिरोध के काले कानूनों एकाधिकार सम्प्रादायिक नीतियों पर चल रही है। उन्होंने सोन नहरों में नीचले छोर तक पानी पहुंचाने,जांब कार्डधारियों को काम नहीं मिलने पर भत्ता देने,मंहगे दामों पर किरासन तेल विक्री पर रोक लगाने , प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी बंद करने,सोनहथु व मलहारा पंचायत में आवास सूची जारी करने सहित बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने , मनरेगा के योजनाओं में लूट रोक लगाने को लेकर बीडीओ ,सीओ व पीओ के साथ एक एक मांगों पर वार्ता  किया। प्रमुख विजय यादव,नंदगोपाल , राजकुमार सिंह, रामाशीष यादव,अरूण कुमार रंजन,कामेश्वर सिंह, रामप्रवेश सिंह,श्यामकिशोर यादव,रंजु देवी,अर्जून सिंह, शकुंतला देवी ने प्रर्दशन के माध्यम से मांगों को रखा

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...