Sunday, June 26, 2022

मोगलापुर गांव का सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया दौरा ।

मोगलापुर गांव का सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया दौरा ।


बिहार ...




वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के मोगलापुर गांव का सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने दौरा कर ग्रामीणों से सड़क निर्माण समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा किया.गांव में पहुँचते ही पूर्व मुखिया महेंद्र शर्मा उर्फ सरदार जी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया.  औपचारिक दौरा के दरमियान ग्रामीणों ने सांसद से सामुदायिक भवन बनाने के लिए लिखित आवेदन की देकर मांग किया है. जिस पर सांसद महोदय ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जल्द निर्माण हेतु आश्वासन दिया वहीं सरदार महेंद्र शर्मा , बलराम सिंह के एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा गांव को रोड  समस्या से अवगत कराया.इस पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने लिखित कार्रवाई करने का भरोसा दिया .सांसद प्रसाद चंद्रवंशी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह औपचारिक दौरा है. कई महीनों से यहां की जनता बुला रही थी लेकिन मौका नहीं होने के कारण नहीं पहुंच पा रहा था. वहीं सांसद निधि से ठाकुर बारी में लगे सोंर्यप्लेट व मोगलापुर गांव से जोड़ने वाले रास्ते को विशेष तौर पर  जायजा लेना था .इन सभी कारणों से यह औपचारिक दौरा मोगलापुर में रविवार को किया गया. वहीआज का सबसे ज्वलंत मुद्दा अग्निपथ के बारे में सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा यह एक अच्छी योजना है.इस प्रस्तावित योजना से बच्चों और युवाओं को जुड़ना चाहिए.यह योजना देश हित में है .क्योंकि आज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध का परिवेश बदल गया है. इससे निपटने के लिए यह योजना काफी कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि चाइना, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया ,अमेरिका, रूस जैसा महाशक्ति कई वर्षों से यह योजना लागू कर रखा है .इसका लाभ कई युद्धों में रूस और चाइना को मिल भी चुका है .उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने देश हित की ख्याल रखते हुए इस पर विचार करना चाहिए. प्रखंड के कुव्यवस्थाओं पर सवाल किए जाने पर उन्होंने पहल करने का भी भरोसा दिया .इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष मंजू वर्मा जिला प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा जीतन प्रदेश कार्यकारी सदस्य आनंद चंद्रवंशी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार निषाद जदयू करपी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा पैक्स अध्यक्ष मुन्नी देवी पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि चंदन शर्मा नवल राम कुंदन कुमार नवीन कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...