Sunday, June 26, 2022

नशा से रहो दूर जिन्दगी जियो भरपूर - सत्येन्द्र रंजन ।

नशा से रहो दूर जिन्दगी जियो भरपूर - सत्येन्द्र रंजन ।




 अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि देश को नशा मुक्त बनाने के लिए  सामाजिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के साथ मिलकर सख्ती से कार्य करने की जरूरत है । नशे की लत एक मीठे जहर की तरह है जो समाज को अंदर ही अंदर कमजोर और बर्बादी के कगार पर ले जाता है , नशा समाज के विकास में बाधक है आज हम सभी देशवासियों को देश को नशा मुक्त बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है । नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ सरकार को सख्ती से अभियान चलाने की जरूरत है । नशा से रहो दूर जिंदगी जियो भरपूर । न नशा करेंगे न करने  देंगे ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...