Tuesday, June 21, 2022

वंशी का इलाका के किसानों ने खेतों तक पटवन को किया मांग ।

वंशी का इलाका के किसानों ने खेतों तक पटवन को किया मांग ।


राकेश कुमार संवाददाता



★ आषाढ़ नक्षत्र में  किसान धान के रोपण  को लेकर खेत पटवन करने को है विवश ।


वंशी (अरवल) सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के  किसानों को समक्ष आषाढ़ नक्षत्र में धान के रोपण  को लेकर पटवन की गंभीर समस्या बनी है.25 मई से किसान अच्छे धान की पैदावार को लेकर रोहन नक्षत्र में  धान की बिचड़ा डाले थे . जिसकी तैयारी में किसान जुड़ चुके हैं. पानी का लेयर काफी नीचे चले जाने से खेत में किसानों को करवाए गए बोरिंग फेल हो गई है. किसानों ने कई बार विभागीय ट्यूबवेल लगवाने की मांग किया. लेकिन आज भी धान के कटोरा कहे जाने वाला सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के इलाका में सरकार की ओर से किसानों को खेत पटवन की समुचित व्यवस्था की अभाव है. सरकार की ओर से चलाई जा रही किसानों को खेतों तक बिजली पहुंचाने जैसी योजना आज अधर में है .सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के किसान रतजगा कर डीजल इंजन के सहारे  मंहगे खेती करने को विवश है. किसानों को बीज एवं पटवन मजदूरी कि काफी लागत लगने के बाद भी कम उपज होने से किसानों की स्थिति बदहाल होती जा रही है. खटांगी पैक्स अध्यक्ष बड़े शर्मा  खडासीन पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार शर्मा पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भीम शर्मा किसान श्री से समानित सरदार रणविजय सिंह श्री राम शर्मा समेत अन्य किसानों ने  जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग से शीघ्र ही किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने की मांग किया है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...