Friday, June 3, 2022

जिला पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार ।

जिला पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार ।


बिहार ...





आजाद खान
संपादक


अरवल । अरवल जिला के जिला पदाधिकारी सुश्री जे० प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन जिला पदाधिकारी  कार्यालय वेश्म में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 49 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें आपूर्ति, भूमि विवाद,राजस्व,मद्य निषेध, आपदा, शिक्षा,अतिक्रमण, आईसीडीएस,पेंशन आदि विषय से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन एवं शिकायतों को शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आवेदनकर्ता के समस्याओं को समय पर जवाबदेही के साथ सुनवाई एवं निष्पादन करें। टालमटोल की नीति ना अपनाए। उन्होंने सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आमलोगों की समस्याओं का निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें। साथ ही साथ पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के शिकायत एवं समस्याओं का निष्पादन समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अरवल।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...