Friday, June 3, 2022

छात्र राजद ने चलाया सदस्यता अभियान ।

छात्र राजद ने चलाया सदस्यता अभियान ।


बिहार ...





 कलेर । प्रखंड में संगठन मजबूत करने को लेकर राजद ने सदस्यता अभियान शुरू कर दी है । इसी कड़ी में कलेर छात्र राजद नेता प्रभात कुमार रंजन के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया । शुक्रवार को गांव का भ्रमण कर लोगों को लालटेन जलाने का संकल्प दिलाया । इस दौरान नए सदस्यों को सदस्यता रसीद दी गई ।
 उन्होंने बताया कि प्रखंड के मसूदा  खेल मैदान, जय बिगहा  सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर राष्ट्रीय जनता दल के सिद्धांतों को बताई गई फिर से संतुष्ट लोगों को सहमति के बाद उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया गया । छात्र राजद नेता ने कहा कि राजद दबे कुचले लोगों की पार्टी है । जिसमें डीकटेटरशीप नहीं चलती है । इस मौके पर अजीत कुमार, श्रीकांत कुमार ,मनीष कुमार सहित  दर्जनों की संख्या में सदस्यता अभियान लोग शामिल हुए ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...