Wednesday, June 1, 2022

खेत में पानी ना पहुंचने कि समस्या को लेकर कार्यपाल अभियंता सीचाई मंडल दाउदनगर में हुई बैठक ।

खेत में पानी ना पहुंचने कि समस्या को लेकर कार्यपाल अभियंता सीचाई मंडल दाउदनगर में हुई बैठक ।


बिहार ...




औरंगाबाद । अरवल जिला में मुख्य नहर तथा आरपी चैनल एलपी चैनल सही समय पर खेत में पानी पहुंचाने के लिए विषय पर कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल दाउदनगर जिला औरंगाबाद सिंचाई से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुआ । बुधवार को सिंचाई प्रमंडल दाउदनगर के कार्यपालक अभियंता से ग्राम  सवाजपुर धेवई,सिकंदरपुर धेवइ, करण बीगहा, तथा मुरादपुर हुजरा हैदराबाद तक के लोगों को खेत में पानी पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा हुआ! माननीय सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी के द्वारा सैदपुर रजवाहा नाहर में दो पुल नया निर्माण तथा मेहंदीया और बंगला कोठी नहर पर फुल निर्माण के लिए सांसद जी के द्वारा लिख कर दिया गया था। उस पर भी चर्चा हुआ। सिंचाई प्रमंडल दाउदनगर कार्यपालक अभियंता द्वारा हर हाल में पानी पहुंचाने के लिए, आश्वासन दिया तथा नया पुल निर्माण के लिए भी उन्होंने आश्वासन दिए। पुल निर्माण संबंधित जो चर्चा हुआ है।( 1) मुख्य नहर में मेहंदिया पुल का निर्माण कार्य (2) अमरा रजवाहा नहर में ग्राम बंगला कोठी के सामने पुल निर्माण का कार्य (3) सैदपुर रजवाहा नहर में ग्राम नाथ खरसा के सामने लिंगरी पुल से प्रसिद्ध पुल निर्माण कार्य ( 4) सैदपुर रजवाहा में ही ग्राम गोपालपुर के सामने पुल निर्माण का कार्य। भगवान भास्कर के दरबार बेलसार लॉक छठी मैया व्रत करने के दौरान दुर्घटना हो जाता है उसको रोकने के लिए (बेरी कटिंग) या बाउंड्री निर्माण कार्य के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुआ!
इस चर्चा में मुख्य रूप से *जिला  जनता दल यूनाइटेड, अरवल जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुमारी,* *जिला जनता दल (यू०) के जिला अरवल जिला प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा जीतन,* श्री संजय कुमार वर्मा तथा सिकंदरपुर, शाहबाजपुर, करण बिगहा, दर्जनों सम्मानित किसान, मजदूर कार्यपालक अभियंता से विस्तार से चर्चा के दौरान उपस्थित थे। 

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...