दो पक्षों में बरसों से चली आ रही विवाद का किया गया निपटारा ।
राकेश कुमार संवाददाता
वंशी(अरवल) - बंसी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में दो पक्षों के बीच वर्षों से लंबित विवाद का निष्पादन किया गया। बताते चलें कि कल्याणपुर निवासी संत तिवारी बनाम ब्रजभूषण तिवारी बृजभूषण तिवारी एवं अन्य के बीच रास्ता व गेट को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। इसके लिए कई बार स्थानीय पंचों के द्वारा पंचनामा भी तैयार किया गया। यहां तक के वर्तमान सरपंच दुलारी देवी के द्वारा इस पर लिखित पंचनामा तैयार कर दोनों पक्षों को दिया गया। लेकिन हर बार कुछ एक दिन शांति के बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद खड़ा होता रहा है ।सोमवार को समाजसेवी पंकज नारायण मिश्र के सफल प्रयास से अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह व थाना अध्यक्ष पंकज कुमार स्थल का निरीक्षण करते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर फटकार लगाया ।वही वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए विवाद समाप्त करने का आदेश दिया। एक पक्ष के द्वारा रास्ते की मांग की गई जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ते में जितने भी कठिनाइयां थी उसको साफ करवाते हुए विवाद से दूर रहने का आदेश दिया गया। वही अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष के द्वारा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि किकु शर्मा को भी बुला कर उन्हें विवादित जमीन मे रास्ता व नाली का निर्माण करने को कहा गया। इस पर मुखिया प्रतिनिधि नेयथाशीघ्र रास्ता व नाली का निर्माण कर विवाद हल करने का आश्वासन दिया। वही बलौरा अनिल कुमार पिता राजेंद्र सिंह वनाम राजेंद्र ठाकुर के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था ।उन लोगों के द्वारा रास्ता नहीं होने को लेकर रास्ते की मांग की जा रही थी। सोमवार को अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह व थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से स्थल निरीक्षण किया गया जिसमें तीन तरफ से रास्ता प्रस्तावित है। स्थल निरीक्षण करते हुए अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को जोरदार फटकार लगाई। इस तरह से दोनों पक्षों ने इस पर राजी खुशी सहमति जाहिर की। इस तरह से आज दोनों विवादित मामले का निष्पादन किया गया। इस बात का जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह ने बताया दोनों मामला कई वर्षों से लंबित चल रहा था। जिसका स्थल निरीक्षण हम लोग नहीं कर पा रहे थे ।सोमवार को दोनों झगड़े का हम लोगों ने स्थान निरीक्षण कर त्वरित निष्पादित किया । दोनों पक्षों को साफ निर्देश दिया गया है कि आज के बाद यदि विवाद होता है तो आपके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
