Saturday, June 4, 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए जाएंगे पौधे ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए जाएंगे पौधे ।


बिहार ...






राकेश कुमार 
संवाददाता

वंशी (अरवल)-विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए निर्वाचन कार्यालय अरवल से उप निर्वाची पदाधिकारी  सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक बंसी को सभी बूथों पर वृक्षारोपण के लिए वन विभाग के द्वारा वृक्ष का वितरण किया गया। बताते चलें कि इस बार निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को अनुकूल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी आदेश के आलोक में सभी उप निर्वाचित पदाधिकारी को वन विभाग के द्वारा वृक्ष का वितरण किया गया। जहां से सभी बीएलओ को एक एक वृक्ष देकर अपने अपने बूथ पर लगाने का निर्देश दे दिया गया है।  प्रखंड विकास पदाधिकारी सह उप निर्वाची पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक ने बताया जिलाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी जे प्रियदर्शनी के आदेश के आलोक में सभी बुथो पर वृक्ष लगाने का निर्देश दिया गया था। इसी निर्देश के आलोक में वन विभाग के द्वारा बंसी को भी वृक्ष वितरण किया गया ।जिसे शनिवार को सभी बीएलओ को बुलाकर वृक्ष का वितरण किया जा रहा है ताकि रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी बुथो पर व।क्ष लगाया जा सके। साथ ही साथ यह भी निर्देश है कि जो भी वृक्ष लगाएंगे उनका यह जिम्मेवारी होगा कि उसका देखरेख भी उन्हीं को करना है ।इस मौके पर  चंचला कुमार निर्भय कुमार एवं अन्य कई कर्मचारियों उपस्थित थे

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...